फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati Cricket Academy won the match by 7 wickets

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट से जीता मैच

Sun, 28 Sep 2025 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Panchavati Cricket Academy won the match by 7 wickets
मेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को पंचवटी और श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ, जिसमें पंचवटी ने 7 विकेट से मैच जीता। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसमें इशांत ने 64 रन, शिवम ने 25 रन बनाए। पंचवटी के गेंदबाज चिराग-आयुष तोमर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 33.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 190 रन बनाकर मैच जीता। आरव ज्ज्वल ने शानदार 74 रन की पारी खेली। हर्ष राणा ने नॉट आउट 49 रन बनाए। गेंदबाज तुषार पाल ने दो, अंश ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच हर्ष राणा रहे, लेकिन आरव उज्जवल की 74 रनों की शानदार पारी की बदौलत दोनों को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। कोच उमेश कुमार ने दोनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed