फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati Cricket Academy became the winner in the super over

Meerut News: सुपर ओवर में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता

Wed, 26 Nov 2025 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Panchavati Cricket Academy became the winner in the super over
अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आरएसए कुंडा की टीम को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट मैदान में चल रहे अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पंचवटी और आरएसए कुंडा के बीच मैच खेला गया। मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकाल जिसमें पंचवटी ने जीत प्राप्त की।

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 294 रन बनाए। इसमें हर्ष राणा ने 65, विवेक चौहान ने 51 व तुषार पाल ने 35 रन बनाए। आरएसए की ओर से अभिषेक व सनी ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरएसए की टीम ने 39 ओवर में सभी विकेट खोकर 294 रन बनाए। इसमें ध्रुव ने 72 और आकाश ने 44 रन का योगदान दिया। दोनों टीम बराबरी पर रही। गेंदबाजी में वंश सेन ने चार, लविश सैनी दो विकेट लिए। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। इसमें आरएसए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में सात रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंचवटी की टीम ने बिना विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कोच उमेश ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed