{"_id":"5fde5dbb8ebc3e3d930348ef","slug":"panchaayat-chunaav-se-pahale-badhee-avaidh-hathiyaaron-kee-maang-meerut-news-mrt5164433153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी पंचायत चुनाव से पहले वेस्ट यूपी के जिलों में अवैध हथियारों की बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी पंचायत चुनाव से पहले वेस्ट यूपी के जिलों में अवैध हथियारों की बढ़ी डिमांड
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पहले बढ़ी अवैध हथियारों की मांग
लिसाड़ी गेट, किठौर, भावनपुर, मुंडाली, मवाना, परीक्षितगढ़ आदि थाना क्षेत्रों में अवैध हथियार बनाने की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंचायत चुनाव की तारीख भले ही अभी तय नहीं हुई हो, लेकिन जिले में अवैध हथियारों की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। हथियार बनाने और सप्लाई करने का धंधा तेजी से चलने का इनपुट मिलने पर एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। कई जगह छापा मारने की तैयारी की जा रही है।
पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत, ग्राम प्रधान और बीडीसी चुनाव को लेकर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पंचायत चुनाव मार्च माह तक कराने की तैयारी है, इसको लेकर गांव-गांव में संभावित प्रत्याशी भी घोषित होने शुरू हो गए हैं। वहीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही अवैध हथियारों की मांग भी बढ़ रही है।
पुलिस का ही मानना है कि मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अवैध हथियारों की खेप तैयार हो रही हैं, जोकि पंचायत चुनाव में माहौल खराब करा सकती हैं। इसको लेकर पुलिस गंभीर होने का तो दावा कर रही है लेकिन अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
इन इलाकों की पहुंच रहीं शिकायत
पुलिस के आला अधिकारियों के पास लिसाड़ी गेट, किठौर, भावनपुर, मुंडाली, मवाना, परीक्षितगढ़ समेत कई थानाक्षेत्रों में अवैध हथियार बनाने व सप्लाई होने की शिकायत पहुंच रही। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही है। जबकि इसको लेकर पुलिस के आला अधिकारी कई बार थाना पुलिस को निर्देश भी दे चुके हैं कि अवैध हथियारों के सप्लायरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
पूछताछ में खोले कई राज
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि नौचंदी पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वालों का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार आरोपी शमशाद और रईस ने बताया था कि लिसाड़ी गेट और कोतवाली के अलावा देहात में भी अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है इसके लिए कई कारीगर मुंगेर से भी आते हैं। जिनको यहां स्थानीय हथियार सप्लायर मोटा पैसा देते हैं। कई राज आरोपियों के द्वारा खोले गए हैं, जिनको तस्दीक किया जा रहा है।