{"_id":"69b163ca6f8f1e8a260d6b1c","slug":"palak-stood-first-in-the-speech-competition-meerut-news-c-73-1-smrt1029-106595-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में पलक रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में पलक रहीं प्रथम
Wed, 11 Mar 2026 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
खरखोदा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में आयोजित प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुई छात्राएं (संस्थान
राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्राचार्य डॉ नीलम सिंह ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान त्वरित भाषण प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ अंजलि शर्मा द्वारा नारी शिक्षा एवं अधिकारिता पर किया गया। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में छात्रा पलक चौधरी बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम, शालू कुमारी बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय व कनिष्का शर्मा बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में आकांक्षा बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, माही बीए तृतीय वर्ष में द्वितीय स्थान व आयशा बीकॉम तृतीय वर्ष में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णयक के रूप में डॉ पूर्णिमा भारद्वाज ( सलाहकार राष्ट्रीय सेवा योजना) ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया एवं विशेष सहयोग दीपक गुप्ता महाविद्यालय कार्यालय अधीक्षक का रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंजलि शर्मा द्वारा किया गया।