{"_id":"6abe91a79344a5e6ae020f06","slug":"paint-association-related-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1318306-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन: राजकुमार माहेश्वरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन: राजकुमार माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन
... जुएल ओराम का पल्लवपुरम में स्वागत, आईपीटीए ने सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री जुएल ओराम के एक अक्टूबर को पल्लवपुरम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सिंह के पल्लवपुरम स्थित आवास पर आयोजित हुआ।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा। मंत्री ने ज्ञापन पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार माहेश्वरी ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई और उनके समाधान का आश्वासन मिला है। इस अवसर पर इंडियन पेंट्स ट्रेड एसोसिएशन (आईपीटीए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मेरठ मंडल चेयरमैन आशीष माहेश्वरी और पल्लवपुरम मेरठ चैप्टर के बृजेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री जुएल ओराम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आईपीटीए पदाधिकारियों ने वर्तमान व्यापार में आ रही विभिन्न परेशानियों और समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।