फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pain in suicide note ... family is over

सुसाइड नोट में दर्द... आत्महत्या की हिस्ट्री बन गई हमेशा के लिए मिस्ट्री

Fri, 11 Dec 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Pain in suicide note ... family is over
मेरठ। ब्रह्मपुरी में आसमां ने तीन बच्चियों की गर्दन काटकर खुदकुशी का प्रयास किया व परीक्षितगढ़ में रईस ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दी। इन दोनों वारदातों में चश्मदीद कोई दूसरा नहीं है। दोनों में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दर्द है, असली वजह नहीं लिखी है।
विज्ञापन

यह दोनों घटना बृहस्पतिवार दोपहर एक से दो बजे के बीच में हुई हैं। दोनों घटना एक जैसी हैं। जिसमें मारने वाला भी अपना है और मरने वाला भी अपने है। कोई विरोध करने वाला भी नहीं था। घटना को करने से पहले सुसाइड नोट तक लिख दिया। ब्रह्मपुरी में आसमां ने सुसाइड नोट लिखने के बाद अपनी तीनों बच्चियों को मारकर और खुद भी जान देने का निर्णय ले लिया। उसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया। नतीजा रहा कि दो साल की बच्ची मरियम की मौत हो गई और आसमां जिंदगी मौत के बीच में लड़ रही है। दो बच्ची ठीक हैं। दूसरी वारदात में रईस ने भी पहले से सुसाइड नोट लिखकर पत्नी दो बेटे व एक बेटी मारकर खुदकुशी का प्लान बना लिया था। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया। दोनों ही घटना में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आसमां ने थोड़ा सा अपना दर्द झलकाने का प्रयास किया। मौत के बाद अपनों से माफी मांगी है।
विज्ञापन

रईस ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी से नाराजगी जताते अपने परिवार के लोगों से माफी मांगी है। परिवार के लिए यह दोनों घटनाएं जिंदगी भर का दर्द दे गईं। सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद परिवार के लोग भी अलग-अलग उसका अर्थ निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नहीं गंभीर, खानापूर्ति की
दोनों ही घटना में पुलिस को सुसाइड नोट मिल गया है। जिसके बाद पुलिस ने घटना पर कोई गंभीरता नहीं बरती। पोस्टमार्टम कर खानापूर्ति कर ली। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सिर्फ नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed