फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Padma Shri honors Bharat Bhushan Tyagi said law is in the interest of farmers

पद्मश्री सम्मान प्राप्त भारत भूषण त्यागी बोले किसान हित में है कानून

Tue, 08 Dec 2020 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri honors Bharat Bhushan Tyagi said law is in the interest of farmers
पद्मश्री सम्मान प्राप्त भारत भूषण त्यागी बोले किसान हित में है कानून
विज्ञापन

माछरा। पद्मश्री सम्मान प्राप्त कृषक भारत भूषण त्यागी का माछरा पहुंचने पर सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि कृषक जैविक खेती अपनाएं तथा खेती से अधिक लाभ कमाएं। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जो कानून बनाया है, वह किसान हित में है। इसका विरोध गलत है।
वह सोमवार को माछरा में एक सगाई कार्यक्रम में पहुंचे थे। कृष्णवीर त्यागी के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों को खेती करने का तरीका बदलना होगा। आज प्रत्येक किसान सोचता है कि उसकी आने वाले पीढ़ी खेती न करे, जबकि हमें सोचना है कि किसान की अगली पीढ़ी के बच्चे उन्नतिशील तरीके से खेती करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैविक खेती द्वारा कम लागत में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। केंद्र सरकार की किसान समूह योजना से कृषि यंत्रों का बैंक बनाकर लाभान्वित हो सकता है। किसान अपनी प्रोसेसिंग यूनिट लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत भूषण त्यागी ने किसानों द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे आंदोलन को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यह कृषि बिल किसान हित में है। किसान को एमएसपी से कम मूल्य न मिले, इसकी गारंटी मैं भी चाहता हूं।
इस मौके पर एसडीएम मवाना, लेखपाल अंशुल कुमार, अमित त्यागी, विनोद त्यागी, धर्मेश त्यागी, प्रधान माछरा राकेश त्यागी, लोमेश त्यागी, मुनेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed