फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   oxygen not supply people in lines

चौबीस घंटे से आक्सीजन गैस नहीं,तीमारदारों का गोदाम के बाहर हंगामा

Sun, 02 May 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
oxygen not supply people in lines
कतार में तीमारदार, ऑक्सीजन की मारामार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मरीज अस्पतालों में दम तोड़ रहे हैं। तीमारदार हाथों में सिलिंडर लिए गैस गोदामों के बाहर भटक रहे हैं। ऑक्सीजन न मिलने के कारण हंगामे हो रहे हैं। शनिवार को भी ऐसे ही हालात रहे। अपनों की जान बचाने के लिए तीमारदार रातभर भी कतारों में लग रहे हैं। इसके बावजूद ऑक्सीजन आसानी से नहीं मिल रही है। डॉक्टर का पर्चा, वीडियो कॉल और आधार कार्ड साथ होने के बाद भी लोग ऑक्सीजन के लिए परेशान हो रहे हैं।
---
24 घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिली ऑक्सीजन
- रामनगर निवासी राहुल शुक्रवार रात से अग्रवाल गैस प्लांट पर ऑक्सीजन लेने के लिए कतार में खड़े हैं, मम्मी बीमार हैं अस्पताल में हैं मगर ऑक्सीजन नहीं मिल रही। अस्पताल ने गैस ेदने से मना कर दिया है, यहां प्लांट पर भी गैस नहीं मिल रही। रात को कहा सुबह आठ बजे मिलेगी, फिर कहा तीन बजे मिलेगी और अब कह रहे हैं कि ऑक्सीजन नहीं है।
विज्ञापन

--
ऐसे तो मरीज ही दम तोड़ देगा
- शास्त्री नगर के पूर्णचंद की पत्नी होम आइसोलेशन में हैं। घर पर ही ऑक्सीजन दी जा रही है। पूर्णचंद ने बताया सुबह से शाम हो चुकी है अब तक ऑक्सीजन नहीं मिली है। जिससे पूछो वो ही अलग बात बताता है। कोई कहता है कृष्णा एजेंसी जाओ, कोई कंसल जाने को कहता है कोई कहता है अग्रवाल प्लांट चले जाओ। ऐसी हालत में तो मरीज ही दम तोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हाथों में सिलिंडर लिए भटकते रहे
- उद्योगपुरम स्थित अग्रवाल गैसेज गोदाम पर काफी संख्या में तीमारदार हाथों में सिलिंडर लिए भटकते रहे। ऑक्सीजन न मिलने पर गुस्साए तीमारदार गोदाम पर काफी देर तक हंगामा करते रहे। पुलिस ने बामुश्किल उन्हें शांत कराया। अग्रवाल गैसेज के मालिक अमित अग्रवाल का कहना है कि ऑक्सीजन आते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उधर, गेझा मार्ग स्थित कंसल इंडस्ट्रीज गैसेज गोदाम पर मौजूद तीमारदारों ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। यहां भी पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तीमारदारों को बताया गया कि फिलहाल सरकारी अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन पहले दी जाएगी।
---
शहर में कल से शुरू होगा एक और ऑक्सीजन प्लांट
- 800 सिलिंडर ऑक्सीजन प्रतिदिन होगी सप्लाई
मेरठ। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों को थोड़ी सी राहत की उम्मीद भी जगी है। शहर में सोमवार तक पूठा रोड पर माहेश्वरी गैसेस का नया ऑक्सीजन जनरेशन और सप्लाई प्लांट शुरू होने वाला है। खास बात यह कि इस प्लांट में बाहर से लिक्विड मंगाने की जरूरत नहीं होगी। हवा से सीधे ऑक्सीजन बनाकर उसे सिलिंडर में रीफिल किया जाएगा।

शनिवार को जिलाधिकारी के बालाजी और अन्य अफसरों की टीम प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची। प्लांट संचालक राजेश माहेश्वरी ने बताया कि यह प्लांट महाराष्ट्र के इंजीनियर की टीम ने मिलकर तैयार किया है। यहां 99 फीसदी तक शुद्ध गैस मिलेगी। प्लांट में ऑक्सीजन हवा से सीधे तैयार होगी। हवा को ट्रैप कर उससे नाइट्रोजन को अलग कर शुद्ध ऑक्सीजन को तैयार किया जाएगा। इसे सिलिंडर में रीफिल करेंगे। प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 800 से 900 सिलिंडर ऑक्सीजन देने की है। रविवार रात या सोमवार से प्लांट में ऑक्सीजन वितरण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed