फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   outpost in-charge and four constables are present in Muzaffarnagar for Illegal recovery

UP: नहीं थम रही पुलिस की अवैध वसूली, मुजफ्फरनगर में चौकी प्रभारी और चार सिपाही लाइन हाजिर, ये है पूरा मामला

Thu, 23 Jun 2022 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jun 2022 12:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस थानों व चौकियों में अवैध वसूली के मामले थम नहीं रहे हैं। अब  मुजफ्फरनगर में खालापार चौकी प्रभारी समेत चार सिपाहियों को अवैध वसूली के कारण लाइन हाजिर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
outpost in-charge and four constables are present in Muzaffarnagar for Illegal recovery
ssp abhishek yadav muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों ने फाइनेेंस की स्कूटी को चोरी की बता कर युवक का उत्पीड़न किया गया। उससे एक लाख रुपये वसूल लिए। दो लाख की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। शिकायत मिलने पर जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव  ने आरोपी खालापार चौकी प्रभारी और चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


खालापार निवासी जुनेद ने कई दिन पहले गाजियाबाद की फाइनेंस कंपनी से एक स्कूटी खरीदी थी। यह स्कूटी किश्त न जमा करने वाले व्यक्ति की जब्त की गई थी। इस स्कूटी को जुनेद अपने घर ले आया। स्कूटी को चोरी की बताते हुए मुखबिर ने खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा को सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी ने सिपाहियों को भेजकर स्कूटी उठवा कर खालापार पुलिस चौकी पर मंगा ली। जुनेद को भी खालापार चौकी पर लाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:NIA की बड़ी कार्रवाई: रेहिंग्या शरणार्थी छात्र के पास मिला UNHRC कार्ड, महाराष्ट्र ATS ने इनामुलहक का कमरा खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन

उससे स्कूटी के बारे में पूछताछ की गई। जुनेद ने स्कूटी को सही बताते हुए उसे खरीदने के कागज भी दिखाए, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। आरोप है कि उसे अपमानित कर झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। उससे तीन लाख की मांग की गई। डर कर जुनेद ने बिचौलिए की मदद से एक लाख रुपये पुलिस को दिए। बाद में दो लाख का दबाव बनाया जाने लगा।

परेशान होकर पीड़ित जुनेद ने यह शिकायत तीन दिन पहले एसएसपी अभिषेक यादव से की। एसएसपी ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को जांच कराने के निर्देश दिए। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद मंगलवार देर रात एसएसपी ने खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा, सिपाही प्रशांत चौधरी, प्रशांत शर्मा, कपिल व संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

सराहनीय कार्य पर चौकी प्रभारी को मिल चुके है मेडल
पुलिस के मुताबिक लाइन हाजिर किए गए चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा को सराहनीय कार्य करने पर पूर्व में कई मेडल भी मिल चुके है। मगर, इस बार उनके कार्य से पुलिस बदनाम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed