{"_id":"69c93b31a5e1ae3fbf0b47a4","slug":"outline-of-phule-ambedkar-seminar-prepared-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105470-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फूले-अंबेडकर सेमिनार की रूपरेखा की तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फूले-अंबेडकर सेमिनार की रूपरेखा की तैयार
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के वाल्मीकि मंदिर परिसर में रविवार को परिवर्तन संस्था भारत के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महापुरुषों के संघर्ष की जानकारी दी गई। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
मुख्य वक्ता विनोद अंबेडकर ने कहा कि जिन महापुरुषों के संघर्ष और योगदान की बदौलत आज समाज को शिक्षा, व्यापार, चिकित्सा, रोजगार, सम्मान, स्वाभिमान मिला है, दुर्भाग्यवश हम या तो उन्हें जानते नहीं हैं या जानकर भी अनजान बने हुए हैं। उन्होंने समाज से महापुरुषों के विचारों को अपनाने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष वेदवीर सिंह आदिवासी ने बताया कि 12 अप्रैल को मेरठ के माधवपुरम स्थित रॉयल पैलेस में फूले-अंबेडकर रिवोल्यूशन सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। संचालन राहुल सूद ने किया। बैठक में अजीत वाल्मीकि, अनुज वाल्मीकि, गौरव, सनी, राजू, राकेश सैनी, शकुंतला सैनी आदि मौजूद रहे।