फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Our generation will witness the construction of Ram temple: Somendra

हमारी पीढ़ी राम मंदिर निर्माण की साक्षी होगी : सोमेंद्र

Thu, 14 Jan 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Our generation will witness the construction of Ram temple: Somendra
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित रंगोली मंडप में मेरठ दक्षिण विधानसभा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर द्वारा श्री रामजन्म भूमि मंदिर के भव्य निर्माण में संपूर्ण सहयोग व समर्पण निधि के आह्वान हेतु बुधवार को कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक विनोद भारती, विभाग प्रचारक एवं प्रांत सह शारीरिक प्रमुख विनोद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया। विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पूरे देश में श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। सभी कार्यकर्ता बढ़-चढकर हिस्सा लें। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और करोड़ों लोगों की आस्था से ही सिद्ध हुआ है। हम वह पीढ़ी हैं जो सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण होते देखेंगे। इस नाते जिम्मेदारी है कि लोगों तक इतिहास को पहुंचाए।
विज्ञापन

महानगर संघ चालक विनोद भारती ने कहा कि हमारी पीढ़ी राम मंदिर के संघर्ष से लेकर भव्य निर्माण की साक्षी होगी। हमें आज बहुत कुछ देखने को मिल रहा है। इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। हर बंधु के घर जाना है, कोई घर छूटे न और कोई भक्त रूठे ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभाग प्रचारक विनोद, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, उपाध्यक्ष डॉ. वकुल रस्तोगी, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, पूर्व महामंत्री कमलदत्त शर्मा, दिगंबर सिंह चौहान, सरजीत मावी ने भी विचार रखे। मंच संचालन डॉ. नागेंद्र तोमर ने किया। यहां मेरठ ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, मंडल प्रभारी डॉ. रवि प्रकाश, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पंडित संजय त्रिपाठी, चरण सिंह लिसाड़ी, जितेंद्र अग्रवाल, रवीश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, रामकुमार चौबे, प्रेमचंद पाल, रूपकिशोर शर्मा, दीपक वर्मा, मनीष प्रजापति, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed