फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Organizing 10 day survey satta exhibition fair

Meerut News: 10 दिवसीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन

Mon, 15 Sep 2025 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Organizing 10 day survey satta exhibition fair
दौराला- सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का शुभारंभ करते चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत। स्रोत : स्वयं
दौराला। सहकारी गन्ना विकास समिति दौराला में सोमवार को 10 दिवसीय समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया। समिति में स्टॉल पर पहुंचकर किसानों ने अपने सर्वे सट्टा की जानकारी ली। सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले का गन्ना समिति चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत, समिति सचिव प्रदीप यादव ने शुभारंभ किया। चेयरमैन ने मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया और स्टॉल पर तैनात कर्मचारियों को किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करने की बात कही। सचिव को हिदायत देते हुए कहा कि किसानों का न तो सट्टा कटेगा और न ही बेसिक कोटा काटा जाएगा। किसी भी किसान की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इस दौरान धनंजय शुक्ला, अनिरुद्ध चौहान, प्रशांत चौधरी, यतेंद्र सिंह, ओमकार चौधरी, विपिन, मुकेश, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed