{"_id":"67312818069f9bba9e0b3ac0","slug":"opposition-to-setting-up-sugarcane-purchasing-center-of-khatauli-mill-in-gudamb-mawana-news-c-40-1-smrt1041-106870-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुडंब में खतौली मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुडंब में खतौली मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगाने का विरोध
विज्ञापन
मवाना। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव गुडंब में खतौली मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगाए जाने का किसानों द्वारा किए जाने के चलते खतौली मिल के एजीएम और गन्ना समिति के सचिव गांव में पहुंचे तथा किसानों से वार्ता की। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया।
गांव गुडंब में पहले से मवाना शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र था, लेकिन इस बार गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन में गन्ना आयुक्त द्वारा गुडंब के उक्त गन्ना क्रय केंद्र को खतौली मिल को आवंटित कर दिया है। इसका गांव गुडंब के किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मवाना शुगर मिल को ही गन्ना देने की बात पर अड़े हैं।
रविवार को गन्ना समिति सचिव खतौली प्रदीप कुमार व खतौली मिल के एजीएम एके सिंह गांव गुडंब पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने किसानों से बात की। किसानों ने खतौली मिल को गन्ना देने से इन्कार कर दिया। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने मवाना मिल का गन्ना सेंटर उखाड़ने का प्रयास किया तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
विज्ञापन
वार्ता में राजाराम, सुभाष गुर्जर, महिपाल सिंह, मथन सिंह, सेठपाल, संदीप आर्य, अनुज कुमार आदि रहे। वहीं, खतौली मिल के एजीएम ने बताया कि गन्ना आयुक्त से उक्त क्रय केंद्र खतौली मिल को आवंटित हुआ है। कुछ लोगों को उम्मीद है कि यह वापस मवाना शुगर मिल पर जा सकता है। उन्होंने किसानों से वार्ता की है। किसानों को बताया कि जब तक कोई आदेश नहीं आता, तब तक खतौली मिल को गन्ना जाने दें। जैसा आदेश आएगा, आगे वैसा अनुपालन किया जाएगा। किसानों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।