फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opportunity to fill up to four bank exam forms in the same semester of a professional

CCSU : प्रोफेशनल के सम सेमेस्टर में चार तक बैक परीक्षा फार्म भरने का मौका

Thu, 31 Dec 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to fill up to four bank exam forms in the same semester of a professional
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल की अंतिम वर्ष सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके जिन छात्र-छात्राओं की बैक है, उन्हें विवि ने बैक पेपर देकर डिग्री पूरी करने का मौका दिया है। इसके लिए चार जनवरी तक ऐसे छात्र-छात्राएं सम सेमेस्टर के बैक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसमें सिर्फ एक ही सेमेस्टर की परीक्षा दी जा सकती है। वहीं, अंतिम साल में बैक वाले जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म 21 दिसंबर से भरे जा रहे हैं, उनकी भी आज अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण इस बार कैंपस और कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर के 80 से ज्यादा कोर्सों में सिर्फ फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित कराई गईं थी। इनमें एक लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल थे। इन कोर्सों का रिजल्ट जारी हो चुका है। जिन छात्र-छात्राओं की इस रिजल्ट में बैक आई है, उनको डिग्री पूूरी करने का विवि ने मौका दिया है। 21 दिसंबर से यूजी-पीजी के ट्रेडिशनल, प्रोफेशनल, सेमेस्टर और बीएड फाइनल ईयर में ये परीक्षा भरे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को इसकी अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

वहीं, जो छात्र-छात्राएं फाइनल ईयर की परीक्षा दे चुके हैं लेकिन उनकी सम सेमेस्टर द्वितीय, चतुर्थ, अष्टम, दशम की बैक पेपर परीक्षा या अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित होने के कारण डिग्री पूरी नहीं कर पा रहे हैं, उनको स्पेशल बैक परीक्षा देने का मौका दिया गया है। ऐसे छात्र-छात्राएं चार जनवरी तक परीक्षा शुल्क के साथ फार्म भर सकते हैं। भरे गए परीक्षा फार्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी है। कॉलेजों द्वारा परीक्षा फार्म विवि में जमा करने की अंतिम तिथि छह जनवरी है। बुधवार को विवि ने प्रोफेशनल कोर्सों बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीटेक आदि और पीजी के प्रोफेशनल कोर्सों के फार्म भी ओपन कर दिए हैं। विवि की वेबसाइट पर बैक परीक्षा फार्म भरे जाने का नोटिफिकेशन अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed