{"_id":"685723284e930d0d000ba477","slug":"operation-alcohol-400-people-and-72-vehicles-challaned-meerut-news-c-72-1-smrt1021-135693-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन अल्कोहल : 400 लोगों और 72 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन अल्कोहल : 400 लोगों और 72 वाहनों का चालान
विज्ञापन
मेरठ। ऑपरेशन अल्कोहल के तहत पुलिस तीन दिन में 400 लोगों और 72 वाहनों का चालान कर चुकी है। पल्लवपुरम पुलिस ने पांच दुकानदारों के खिलाफ दुकान पर शराब पिलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसपी के आदेश पर शहर भर में बृहस्पतिवार रात से ऑपरेशन अल्कोहल शुरू किया गया था। इसके तहत रात 11 बजे के बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को छोड़कर कहीं भी दुकानें नहीं खुलेंगी। पुलिस रोज रात 11 बजे से ही शहर में दुकानें बंद करा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शहर सर्किल के 14 थाना पुलिस ने ऑपरेशन अल्कोहल के तहत 400 से ज्यादा लोगों का धारा 34 में चालान किया है, ये सड़क पर ही शराब पी रहे थे। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 लोगों के वाहनों को दस-दस हजार का चालान किया गया। इसके अलावा पल्लवपुरम में सनी कुमार निवासी अलीपुर सरधना, टिंकू निवासी मदारपुरा सरधना, भंवर सिंह निवासी पल्लवपुरम, चंद्रवीर निवासी मदारपुर सरधना और सुशील निवासी डबल स्टोरी पल्लवपुरम अपनी दुकानों पर खुलेआम लोगों को शराब पिला रहे थे। पांचों दुकानदारों के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
-- -- --
यातायात पुलिस ने भी किया 50 से ज्यादा वाहनों का चालान
यातायात पुलिस ने ऑपरेशन अल्कोहल में 50 से ज्यादा वाहनों का दस-दस हजार का चालान किया। गाड़ी के अंदर शराब पीते पकड़े जाने पर कई लोगों ने रौब गालिब भी करने का प्रयास किया। किसी ने पुलिस अधिकारी से बात कराने का प्रयास किया तो किसी ने खुद को विधायक, मंत्री का करीबी बताकर छोड़ने के लिए कहा। लेकिन पुलिस इन लोगों को बख्श नहीं रही है। यातायात निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि लगातार अभियान चलाया जाएगा।