{"_id":"61634c988ebc3e05c721d906","slug":"open-merit-will-be-issue-today-meerut-news-mrt5601252130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी होगी ओपन मेरिट, दो दिन तक जमा करें ऑफरलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी होगी ओपन मेरिट, दो दिन तक जमा करें ऑफरलेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जारी होगी ओपन मेरिट, दो दिन तक जमा करें ऑफर लेटर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पहली ओपन मेरिट सोमवार को जारी होगी। छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर खाली सीटों वाले कॉलेजों में जमा करेंगे। ऑफर लेटर सोमवार और मंगलवार को जमा होंगे। जिसके बाद कॉलेज नियमानुसार मेरिट जारी करेंगी। इस मेरिट से 13 से 18 अक्तूबर तक एडमिशन लिए जा सकते हैं। सभी कॉलेजों को 18 अक्तूबर तक पोर्टल पर सभी एडमिशन लॉक करने होंगे। इसके बाद जो सीटें बचेंगी, उनके लिए दूसरी ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऑफर लेटर कॉलेज में जमा करते समय छात्र-छात्राएं उसकी कॉपी जरूर ले लें। ओपन मेरिट में ऐसे छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे, जिनका पहले नाम मेरिट में आ चुका था लेकिन उन्होंने एडमिशन नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेज पोर्टल से प्रवेश नियमावली जरूर डाउनलोड कर लें। इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। अभी एडेड और राजकीय कॉलेजों में 40 से 45 फीसदी सीटें खाली हैं, ऐसे में छात्र-छात्राओं को आसानी से एडमिशन मिल जाएंगे।
वरीयता सूची में गैप के नहीं कटेंगे नंबर
प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिन छात्रों ने इंटर की परीक्षा यूपी बोर्ड, अन्य बोर्ड या अन्य विवि से उत्तीर्ण की है, उनके स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए मेरिट में इंटर के सभी विषयों के नंबर जोड़े जाएंगे। इंटर परीक्षा व्यावसायिक पाठ्यक्रम के साथ उत्तीर्ण करने की स्थिति में बीकॉम, बीए अथवा बीएससी में प्रवेश के लिए मेरिट में लिखित परीक्षा के दो तिहाई प्राप्तांक तथा प्रयोगात्मक विषयों के एक तिहाई प्राप्तांक जोड़े जाएंगे। बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रवेश हेतु योग्यता सूची तैयार करते समय उन अभ्यर्थियों को कोई अधिभार नहीं दिया जाएगा, जिन्होंने 12वीं कॉमर्स से पास की है।
विज्ञापन
बीए में प्रवेश लेने वाले ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने इंटर विज्ञान, वाणिज्य और कृषि पाठ्यक्रम से उत्तीर्ण की है। ऐसे छात्रों का कोई अंक मेरिट में घटाया नहीं जाएगा। वरीयता सूची तैयार करने के लिए स्नातक-स्नातकोत्तर किसी भी कक्षा में प्रवेश के लिए कितने भी वर्षों का अंतराल होने पर कुल प्राप्तांकों में से कोई कटौती नहीं की जाएगी। स्नातक-स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए कितने भी वर्षों का अंतराल हो, अब प्राप्तांकों में कटौती नहीं की जाएगी। स्नातक-स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा में दो वर्ष के अंतराल से ज्यादा होने पर प्रयोगात्मक विषयों की डिग्री को छोड़कर प्रवेश नहीं होता था, अब इस अंतराल को दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया गया है।