फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only when women are empowered will the society and the nation become strong.

Meerut News: महिलाएं सशक्त होंगी तो ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा

Tue, 16 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Only when women are empowered will the society and the nation become strong.
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की ओर से 17 से 19 दिसंबर तक बैठक होगी। इससे पूर्व सोमवार को पहुंचे केंद्रीय पदाधिकारियों ने औपचारिक चर्चा की। इसमें महिला सशक्तिकरण का विषय अहम रहा। पदाधिकारियों ने संदेश दिया कि महिलाएं सशकत होंगी तो ही समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। इसके अलावा हिंदू मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण, स्वरोजगार, स्वावलंबन पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

विहिप के इस आयोजन के लिए रविवार को ही संरक्षक दिनेश चंद्र पहुंच गए थे। सोमवार को केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा, संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे, केंद्रीय संयुक्त मंत्री कोटेश्वर शर्मा भी पहुंचे। केंद्रीय बैठक में धर्मांतरण विराम पर योजना, हिंदू मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण, स्वरोजगार, स्वावलंबन, समरसता, गो रक्षा, जनसंख्या असंतुलन, महिला सशक्तिकरण, कुटुंब प्रबोधन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक होगी। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अन्य व्यवस्थाओं में प्रदर्शनी, चिकित्सा, सुरक्षा सहित अन्य में संगठन के कार्यकर्ता जुटे रहे। मंगलवार को होने वाली बैठक के लिए संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय भी रात्रि में मेरठ पहुंच जाएंगे। इस दौरान गोपाल, सुधांशु पटनायक, अशोक तिवारी, मिनाक्षी ताई, स्वामी विज्ञानंद, अशोक राव सहित अन्य मौजूद रहे। स्थानीय व्यवस्था निमेश वशिष्ठ और मधुबन आर्य सहित अन्य संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed