{"_id":"69e3873b1510a116ce0c8681","slug":"only-three-out-of-55-complaints-were-resolved-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112120-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 55 शिकायतों में से तीन का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 55 शिकायतों में से तीन का ही निस्तारण
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एस डी एम व एस पी देहात। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस : एसपी देहात और एसडीएम ने सुनी शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने तहसील अधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 55 शिकायतें आई, जिनमें से मौके पर तीन का ही निस्तारण हो सका।
दर्शनपाल भगवानपुर बांगर ने तालाब की पैमाइश कराकर भूमि कब्जा मुक्त कराने, दिनेश सैफपुर फिरोजपुर ने खेत की मेड के पिलर उखाड़कर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने, हनीश राधना ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने, जगबीर सिंह सैदीपुर ने खेत की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने, जसवंत सिंह सिरजेपुर ने कानूनी कार्रवाई कराने के संबंध में, मंगलसैन रछौती ने खतौनी में नाम दर्ज कराने, गोपाल मुरादपुर ने चकरोड की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने के लिए शिकायत दी।
तिलकराम राजपुर ने गांव में बिना सहमति प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में, रुपाली वर्मा ने लेखपाल पर धमकी देकर अवैध रूप से पैसे मांगने, दीपचंद मनोहरपुर ने भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करने, सुनील कुमार मेघराजपुर ने ट्रांसफार्मर लगवाने, आलोक चौहान काबलीगेट ने भूमि में नाम शुद्ध कराने के संबंध में शिकायत पत्र दिए।