फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Online applications have been started for various posts of Agniveer in the Army.

Meerut News: सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 17 Feb 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Online applications have been started for various posts of Agniveer in the Army.
सेना भर्ती कार्यालय मेरठ ने जारी किया भर्ती कार्यक्रम, एक अप्रैल तक होंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ ने वर्ष 2026 के भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है इसके अनुसार पात्र युवा 13 फरवरी से एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं व आठवीं पास) के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, 10 वीं की मार्कशीट, उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पति, फोटोग्राफ की स्कैन कॉपी, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी लगानी होगी। वर्तमान में चल रही ईमेल आईडी भी देना आवश्यक है।
विज्ञापन

किसी के बहकावे में न आएं, खुद की काबलियत से ही होंगे भर्ती
सैन्य अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को जालसाजों से सावधान करते हुए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती बिल्कुल पारदर्शी व निशुल्क है। भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: कंप्यूटर स़जित है, इसलिए इस प्रक्रिया में कोई भी मानवीय हस्तक्षेप संभव नहीं है। कोई भी शारीरिक, लिखित या चिकित्सा परीक्षा में किसी भी प्रकार की मदद नहीं कर सकता। खुद की काबिलियत से ही पास हो सकते हैं। सिर्फ भर्ती कार्यालय ही आपको सेना में शामिल होने से संबंधित कागजात प्रदान करेगा अन्यथा अगर कोई और प्रदान करता है तो वह कागजात जाली होंगे। किसी भी बिचौलिए या दलाल को कोई पैसा ना दें, भर्ती प्रक्रिया में उनकी कोई भूमिका नहीं है। किसी भी प्रकार के दलालों के झांसे में ना आए। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि यदि कोई भी दलाल आपको सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसों की मांग करता है तो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या भर्ती कार्यालय को सूचित करें। अधिक जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in साइट का प्रयोग करें या अपने निकटतम भर्ती कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed