फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One Laborer Dies, Three Injured After Boundary Wall Collapses Near NH-34 in Ramraj

Meerut: रामराज में निर्माणाधीन बाउंड्री गिरी, एक मजदूर की मौत; तीन घायल

Fri, 21 Nov 2025 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 21 Nov 2025 03:05 PM IST
सार

रामराज में एनएच 34 निर्माणाधीन बाईपास के पास बाउंड्री दीवार गिरने से चार मजदूर दबकर घायल हो गए। मेरठ ले जाते समय 28 वर्षीय मजदूर राहुल की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर मिट्टी भरने का काम कर रहे थे। थाना पुलिस को अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

 

विज्ञापन
One Laborer Dies, Three Injured After Boundary Wall Collapses Near NH-34 in Ramraj
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामराज क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाली पेट्रोल पंप के पीछे एनएच-34 मेरठ–कोटद्वार बाईपास के निर्माण क्षेत्र में एक खेत की बाउंड्री की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने की चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 28 वर्षीय मजदूर राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूरों में अभिषेक, सोंटी और विनोद शामिल हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मवाना निवासी अधिवक्ता अमित गुप्ता द्वारा पेट्रोल पंप बनाने के लिए बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था। मजदूर राहुल, अभिषेक, सोंटी और विनोद दीवार के पास खाली जगह में मिट्टी भर रहे थे और उसी दौरान एक ट्रैक्टर खेत को समतल कर रहा था। इसी दौरान दीवार अचानक दरककर मजदूरों पर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा गंभीर होने के बावजूद खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed