{"_id":"5d3170728ebc3e6cab1f68c0","slug":"one-dies-and-two-injured-in-pickup-van-and-bus-collision-at-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: पिकअप वैन और टूरिस्ट बस की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: पिकअप वैन और टूरिस्ट बस की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Fri, 19 Jul 2019 12:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरुवार देर रात एक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में दयालपुरी गांव के पास देर रात दूध डाल कर लौट रही महिंद्रा पिकअप और टूरिस्ट बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक रोहित (21) पुत्र सुखपाल निवासी गांव समौली की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत। जबकि पिकअप सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/