फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One dies and six injured in conflict between the two side in Sahranpur

सहारनपुर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, एक की मौत और छह लोग घायल

Sat, 30 Mar 2019 06:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Mar 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
One dies and six injured in conflict between the two side in Sahranpur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी गुर्जर में जमीन के विवाद को लेकर एक ही कुटुंब के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व तेज धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के 45 वर्षीय ग्रामीण की अस्पताल जाते वक्त मौत हो गई, जबकि मृतक के चार भाइयों सहित दूसरे पक्ष के पिता पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


वहीं संघर्ष की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस लेकर सीओ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बहेड़ी गुर्जर गांव निवासी राजपाल, ओमप्रकाश, ओमपाल, सतपाल, राज सिंह पुत्रगण जय सिंह और संजय पुत्र राज सिंह शनिवार की सुबह नौ बजे अपने खेत पर गन्ना छील रहे थे। आरोप है कि तभी कुटुंब के ही नकली सिंह पुत्र देवी सिंह, उनके दो बेटे संजय एवं मगन और पोते लोमीश एवं आयुष अपने दोस्तों सिताब सिंह, जसबीर सिंह के साथ खेत पर आए और गाली गलौज करते हुए खेत में काम कर रहे राजपाल और उनके भाइयों पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें राजपाल पक्ष के सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से ओमपाल की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि बाकी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संघर्ष में दूसरे पक्ष के नकली सिंह और उनके बेटे संजय को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें भी जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद सीओ सदर चौब सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला। फोरेंसिक टीम भी गांव पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

थाना प्रभारी आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक के भतीजे अंकुर पुत्र राजपाल की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। एसओ ने बताया कि दूसरे पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed