Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One crore rupees extortion money demanded from hotel owner, cousin and his female friend arrested

Meerut News: होटल संचालक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, चचेरा भाई और उसकी महिला मित्र गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees extortion money demanded from hotel owner, cousin and his female friend arrested
कंकरखेड़ा में होटल संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पु - फोटो : Samvad
हाईवे स्थित एक होटल संचालक विपिन नैन से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर परिवार की हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में विपिन के चचेरे भाई श्रद्धापुरी निवासी प्रवेश उर्फ छोटू व उसकी महिला मित्र ज्योति को नंगलाताशी डिवाइडर रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। वहीं जांच में सामने आया है कि मलेशिया में बैठे राहुल ने फोनकर होटल संचालक से रंगदारी मांगी थी। पुलिस इस मामले में राहुल और उसके साथी किठौर निवासी अर्चित चपराणा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बागपत के सरूपुर कलां गांव निवासी विपिन जैन ने 15 दिसंबर को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह आर्मी से सेवानिवृत्त है और लगभग 10 साल से अधिक समय से रोहटा रोड के नारायण गार्डन में परिवार के साथ रह रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद से वह हाईवे पर एक होटल चला रहा है। विपिन ने बताया कि 15 दिसंबर की दोपहर उसके नंबर पर राहुल नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि राहुल ने उससे एक करोड़ रुपये देने का कहा। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर परिवार की हत्या करने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस राहुल की तलाश में लग गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने राहुल के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो पता चला कि फोन मलेशिया से किया गया था। पुलिस को राहुल ने जब राहुल की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें विपिन के चचेरे भाई प्रवेश उर्फ छोटू नंबर मिला। पुलिस ने नंबर के आधार पर मंगलवार को नंगलाताशी में डिवाइडर रोड से आरोपी प्रवेश और उसकी महिला मित्र ज्योति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों की जरूरत थी इसलिए रची साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवेश ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने अपने दोस्त अर्चित से संपर्क किया था। अर्चित ने मलेशिया में रह रहे अपने साथी राहुल से संपर्क किया और विपिन को फोन कराकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। पुलिस आरोपी राहुल को मलेशिया से मेरठ प्रत्यारोपण की तैयारी कर रही है। वहीं अर्चित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जल्द अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed