फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One can become a successful entrepreneur through skill development: Dr. Pramod Kumar

कौशल विकास से सफल उद्यमी बना जा सकता है : डॉ. प्रमोद कुमार

Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
One can become a successful entrepreneur through skill development: Dr. Pramod Kumar
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के मांगल्या प्रेक्षागृह में स्टार्टअप उच्च शिक्षा संस्थान की भूमिका पर एक अतिथि व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता बीआईटी मेसरा की विजिटिंग फैकल्टी डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा ने शिरकत की।
विज्ञापन

विवि कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा ने छात्रों को स्टार्ट अप क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सही समय पर छात्रों को भविष्य में बेहतर विकल्पों के लिए तैयार रहना चाहिए। स्टार्टअप की भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तृत जानकारी छात्रों को व्याख्यान के दौरान प्रदान की। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वह अपने कौशल को विकसित करें और वर्तमान उद्योग की जरूरतों के अनुसार अपने आप को तैयार करें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास के साथ उनका ज्ञान वर्धन होगा। संचालन डॉ. सारिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मैनेजमेंट एंड कॉमर्स फार्मेसी, होटल मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, साईंस, शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा, इंजीनियरिंग, फाइन आर्ट्स, नेचुरोपैथी, पाॅलीटेक्निक, फिजियोथेरेपी, लॉ, भाषा एवं गृह विज्ञान आदि कॉलेजों के लगभग 2000 से अधिक छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed