फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One arrested with smack worth 50 lakhs

Meerut News: 50 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
One arrested with smack worth 50 lakhs
देवबंद। नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 338 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना नकुड़ के घाटमपुर गांव निवासी साजिद पुत्र अफलातून को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को एसपी देहात सागर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये है। आरोपी से एक बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी पहले भी कई बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में साजिद ने बताया कि जल्द अमीर बनने के लिए वह नशे का कारोबार कर रहा था। बताया कि वह गंगोह क्षेत्र से स्मैक खरीदकर उत्तराखंड के झबरेड़ा में नशा करने वाले लोगों को महंगे दामों में बेचता था। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed