फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One and a half lakh rupees and other goods were stolen from the grocery store in Kotla Bazar

मेरठ: कोटला बाजार में किराना की दुकान में डेढ़ लाख रुपये सहित अन्य सामान चोरी

Wed, 15 Feb 2023 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees and other goods were stolen from the grocery store in Kotla Bazar
मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार में राकेश कुमार की दुकान से डेढ़ लाख की नकदी, देशी घी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि देवपुरी निवासी राकेश खुराना की नंद लाल श्याम सुंदर प्रिंस ट्रेडर्स के नाम से किराना की दुकान है। वह रविवार को दुकान बंद करके घर गए थे। सोमवार को छुट्टी की वजह से दुकान बंद रही। मंगलवार सुबह नौ बजे उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि दीवार में कुंबल किया गया था। गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, पचास हजार रुपये की कीमत के देशी घी समेत काफी सामान गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। व्यापारी की ओर से देहलीगेट थाने में चोरी की तहरीर दी गई। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुकान के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन

रात्रि गश्त नहीं करने का आरोप लगाया
घटना की जानकारी मिलने पर संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री सरदार दलजीत सिंह भी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटला बाजार में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। पुलिस यहां गश्त भी नहीं करती है। उन्होंने मांग की है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed