फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrested in firing case after video viral at Saharanpur district

यूपी: वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, ये था पूरा मामला

Mon, 22 Jul 2019 10:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Jul 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in firing case after video viral at Saharanpur district
आरोपी को जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर फायरिंग करने वाली वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने उसके कब्जे से वो हथियार भी बरामद किया है जिससे वह फायरिंग कर रहा था। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है। 

विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर एक मिनट 38 सेकेंड की वायरल हो रही वीडियो में दो व्यक्ति शराब के नशे में खुलेआम फायरिंग करते दिख रहे थे। एसएसपी दिनेश कुमार ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के आदेश दिए थे। एसपी देहात डॉ. विद्या सागर मिश्र और सीओ अजेय शर्मा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र पुलिस टीम के साथ मामले की जांच में जुट गए। पता चला कि वीडियो यूपी उत्तराखंड सीमा के पास दुगचाड़ा का है। पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र के मुताबिक सोमवार को पुलिस ने वीडियो में फायरिंग करते दिखाई दे रहे दुगचाड़ा गांव निवासी मांगेराम पुत्र भुल्लन को चंदपुर कायस्थ गांव में ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा (पोनिया) व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आनंद देव के मुताबिक आरोपी ने स्वीकार किया कि अपने परिवार के अन्य व्यक्तियों के साथ शराब के नशे में हवाई फायरिंग करते समय वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि गिरफ्तार आरोपी को विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed