फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On Independence Day, strict security arrangements have been made, it will be monitored

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कडे़ इंतजामका खाका बनाया, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी

Sat, 15 Aug 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
On Independence Day, strict security arrangements have been made, it will be monitored
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कडे़ इंतजामका खाका बनाया, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी
विज्ञापन

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर एलआईयू और आईबी ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार किया है। पुलिस फोर्स को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर होटल, ढाबा, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। आतंकी इनपुट को देखते पुलिस फोर्स ने पूरी तैयारी का दावा किया है।
इंटरनेट कॉलिंग पर जनप्रतिनिधियों को धमकी व आतंकी इनपुट मिलने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किए हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मेरठ में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस की टीम के साथ एलआईयू और आईबी भी मौजूद थी। पुलिस का कहना है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण होने पर इंटरनेट कॉलिंग से यूपी में जनप्रतिनिधियों को धमकी भरी कॉल भी आई है। इसके अलावा बंगलूरू में हिंसा होने को लेकर अलग-अलग चर्चा चल रही है। आतंकी इनपुट मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। खासतौर पर मेरठ जनपद में चार दिन से पुलिस होटल, ढाबों, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी कर रही है। इसके अलावा एडीजी और आईजी के निर्देश पर एलआईयू के साथ गोपनीय पड़ताल भी की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को देखते हुए कड़ी सुरक्षा करने का दावा कर रही है। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना कि स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस की पूरी तैयारियां हो गई हैं। पुलिस सड़क पर चेकिंग और आसमान में ड्रोन से निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा शहर, आरएएफ भी लगाई
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शहर पांच जोन, 15 सेक्टर और 38 सब सेक्टर में बांटा गया है। एक कंपनी आरएएफ, तीन पीएसी व 20 क्यूआरटी लगाई गई हैं। अतिरिक्त 230 पुलिसकर्मी रिजर्व में रखे गए हैं। पुलिस स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed