फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On forest department alert about owl smuggling, surveillance increased

उल्लू की तस्करी को लेकर वन विभाग अलर्ट पर, निगरानी बढ़ी

Sat, 14 Nov 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
On forest department alert about owl smuggling, surveillance increased
उल्लू की तस्करी को लेकर वन विभाग अलर्ट पर, निगरानी बढ़ी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। दीपावली पर उल्लू की तस्करी के खतरे की आशंका को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही सेंक्चुअरि क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति और तस्करों के मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सेंक्चुअरि के बड़े पेड़ों की निगरानी भी बढ़ाई गई है।
प्रतिवर्ष दिवाली के अवसर पर अपार संपत्ति पाने के लालच में कुछ लोगों द्वारा उल्लू की बलि देने का मामला प्रकाश में आता है। जिसे देखते हुए वन विभाग अलर्ट पर है। वन विभाग ने सेंक्चुअरि क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। तंत्र मंत्र के नाम पर बलि चढ़ाने के लिए हस्तिनापुर सेंक्चुअरि क्षेत्र में उल्लू की तलाश में तस्कर सक्रिय हो जाते हैं, जिसे देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सेंक्चुअरि के आसपास के गांवों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। तस्करों की भी सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन

उल्लू के शिकार पर है प्रतिबंध
उल्लू का वजन, आकार, रंग, नाखून, पंख के आधार पर उल्लू की कीमत निर्धारित की जाती है। लाखों में बिकने वाले उल्लू की तस्करी के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। वन अधिनियम के तहत उल्लू संरक्षित प्रजाति का पक्षी है, जिसका शिकार दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी बढ़ाई गई
हस्तिनापुर रेंज के रेंजर नवरत्न सिंह का कहना है कि दिवाली पर सेंक्चुअरि क्षेत्र में पुराने पेड़ों पर मौजूद उल्लू की तलाश में तस्करों के आने की संभावना रहती है। वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर हैं। उल्लू के विचरण वाले इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। उल्लू पकड़ने वाले व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed