फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   on birth of a disabled child, father said kill her

दिव्यांग बच्ची के जन्म पर आग बबूला हुआ पति, बोला इसे जान से मार दो, पत्नी को भी साथ रखने से इनकार

Tue, 24 Sep 2019 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
on birth of a disabled child, father said kill her
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिव्यांग बच्ची के जन्म पर आग बबूला हुए पति ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। साथ ही ससुराल वालों को बच्ची को मारने को कहा। इससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र से आई एक युवती ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी बहन की शादी जानी थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी गर्भवती बहन को उसका पति मायके में छोड़कर चल गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हादसे में महिला की मौत और हाईवे पर जमकर हंगामा, गुस्साए लोगों ने परिचालक को धुना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तबीयत खराब होने पर उन्होंने बहन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दिव्यांग बच्ची को जन्म दिया। यह उनकी पहली संतान है। जब उसने इसकी जानकारी बहन के पति को दी तो वह नाराज हो गया और पत्नी में कमी बताते हुए साथ रखने से इनकार कर दिया। साथ ही बच्ची को जान से मारने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: पुलिस को इस जिले में मिली सपा विधायक नाहिद हसन की लोकेशन, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत दुल्हैड़ा गांव के प्रधान से की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जानी पुलिस ने भी घरेलू मामला बताकर हाथ खड़े कर दिए। पीड़िता महिला के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही जीजा उसकी बहन को परेशान करता आ रहा है।

उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि जानी थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि मामले में महिला के पति और अन्य लोगों को बुलाकर समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed