फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में महिला की मौत और हाईवे पर जमकर हंगामा, गुस्साए लोगों ने परिचालक को धुना, देखें तस्वीरें

Tue, 24 Sep 2019 01:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Sep 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ruckus on delhi-saharanpur highway after woman killed in accident at Baghpat
हादसे के बाद परिचालक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव के पास डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि मृतक महिला के पति गंभीर रूप से घायल गए। वहीं चालक डंफर छोड़कर भाग गया, जबकि लोगों ने परिचालक को पकड़कर जमकर पीटा। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा मामला-

Ruckus on delhi-saharanpur highway after woman killed in accident at Baghpat
हादसे के बाद हाईवे पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने परिचालक को भीड़ से बचाया और कोतवाली ले गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम, सीओ ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने दो घंटे बाद शव पुलिस को सौंप दिया।

Ruckus on delhi-saharanpur highway after woman killed in accident at Baghpat
हादसे के बाद परिचालक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

सिसाना गांव निवासी विष्णु सोमवार को बाइक पर अपनी पत्नी सरला (42) को लेकर महेशपुर चौपड़ा गांव में एक शोक सभा में शामिल होकर लौट रहा था। सिसाना गांव के पास पीछे से आ रहे डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: पल भर में उजड़ गईं हंसते खेलते परिवारों की खुशियां, दो एसडीओ की मौत से मचा कोहराम, मां बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Ruckus on delhi-saharanpur highway after woman killed in accident at Baghpat
हादसे के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

टक्कर लगने से महिला बाइक से नीचे गिर गई और डंफर महिला के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। लोगों ने परिचालक विकास निवासी एटा को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने हंगामा किया। भीड़ ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझा किसी तरह जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Ruckus on delhi-saharanpur highway after woman killed in accident at Baghpat
हादसे के बाद हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। एसडीएम पुलकित गर्ग, सीओ लाइन दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

यह भी पढ़ें: भीषण हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर लगते ही कार के उड़े परखच्चे, पलक झपकते ही ढेर हुए दोनों अफसर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed