शामली जिले के कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की तलाश में पुलिस की 11 टीमों ने शामली, सहारनपुर के गंगोह समेत पंजाब के पटियाला में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी। पुलिस ने लखनऊ में भी उनकी घेराबंदी कर गिरफ्तारी की तैयारी की है। पुलिस टीमें आज राजस्थान भी जाएगी। एसपी के मुताबिक विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस को कोर्ट से उनका गैरजमानती वारंट भी मिल गया है। आगे जानें आखिर कैसे पुलिस की 11 टीमें सपा विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कर रही हैं कार्रवाई :-
पुलिस को इस जिले में मिली सपा विधायक नाहिद हसन की लोकेशन, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना से सपा विधायक के खिलाफ तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी अजय कुमार के अनुसार शनिवार रात और रविवार को भी पुलिस टीमों ने दबिश जारी रखी। कैराना क्षेत्र के बसेड़ा और खुरगान में उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन विधायक नहीं मिले। उधर, विधायक की लोकेशन यूपी के प्रयागराज में मिलने पर पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि विधायक के गंगोह क्षेत्र में भी कई ठिकाने हैं। लिहाजा पुलिस ने वहां भी कई जगहों पर दबिशें डाली। एसपी के अनुसार पुलिस की एक टीम को पंजाब के पटियाला में भी दबिश को भेजा गया है। एक टीम लखनऊ भी गई है, लेकिन वहां भी विधायक नहीं मिले। कहीं से उनके राजस्थान में होने की सूचना मिली है। लिहाजा एक टीम को कल राजस्थान में रवाना किया जाएगा।
उधर, विधायक को एक केस में कोर्ट अंतरिम जमानत मिलने की बात भी सामने आई है। इसमें अब 10 अक्तूबर की तारीख लगी है। एसपी का कहना है कि पुलिस ने उन पर तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट लिए हुए हैं, यदि उन्हें एक केस में अंतरिम जमानत मिली है तो पुलिस पर दो अन्य मामलों के भी वारंट है उसके आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेेगी।
यह भी पढ़ें: बुरे फंसे सपा विधायक नाहिद हसन, अब गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, ये है पूरा मामला
लखनऊ में भी कर ली घेराबंदी
पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक नाहिद हसन मदद के लिए लखनऊ में पार्टी नेताओं से मिलने की कोशिश कर सकते हैं। लिहाजा पुलिस ने लखनऊ में भी उनकी घेराबंदी की है। इसके लिए वहां भी पुलिस टीम लगाई गई है। एसपी के अनुसार रविवार को पुलिस टीम लखनऊ में भी गई ।