फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old man dies, dispute over burying his body

वृद्ध की मौत, शव दफनाने के लिए विवाद

Fri, 25 Apr 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Old man dies, dispute over burying his body
दौराला। रुहासा गांव में कोल्हू पर कार्य करने वाले एक वृद्ध की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को मौत हो गई। शव दफनाने के लिए लोग जब कब्रिस्तान पहुंचे तो वहां शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। काफी देर बाद भी जब शव नहीं दफनाया जा सका तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह मामले का निपटारा किया।
विज्ञापन

गांव निवासी मुबारिक के कोल्हू पर मजदूरी करने वाला गांव रुहासा की बंगाली बस्ती निवासी बंगाली मेघ सिंह (50) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इसके बाद मृतक के परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए बच्चा श्मशान की भूमि पर कब्र खोदने की तैयारी की, लेकिन हिंदू समाज के लोगों ने विरोध जताया। इस पर परिजन मुस्लिम कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए पहुंचे। परंतु, मुस्लिम समाज के लोगों ने भी शव दफनाने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर दोनों पक्षों को शांत किया। मौके पर पहुंचे ठाकुर जयवीर सिंह ने बच्चा श्मशान के पास स्थित अपनी जमीन में मृतक के शव को दफनाने के लिए सहमति जताई। इस पर पुलिस की मौजूदगी में शव दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed