फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old Guns Cricket Club won the match by 8 wickets

Meerut News: ओल्ड गन्स क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से जीता मैच

Sun, 02 Nov 2025 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Old Guns Cricket Club won the match by 8 wickets
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में रविवार को ओल्ड गन्स और एसएन इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें ओल्ड गन्स ने 8 विकेट से मैच जीता। एसएन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। इसमें हर्ष ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ओल्ड गन्स की ओर से नवनीत वत्स ने 6 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओल्ड गन्स की टीम ने 13.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 168 रन बनाकर मैच जीता। इसमें टीम की ओर से अंकुर शर्मा ने 59 रन बनाए, इसके लिए उन्होंने 36 गेंद खेली। चिराग ने भी 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आकाश ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच नवनीत वत्स को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed