{"_id":"622e55904456f17e915b784b","slug":"ola-cab-robbed-by-pointing-a-gun-at-the-driver-s-forehead-on-delhi-road-city-news-mrt580385211","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर चालक की कनपटी पर तमंचा तानकर ओला कैब लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर चालक की कनपटी पर तमंचा तानकर ओला कैब लूटी
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। दिल्ली रोड पर शनिवार रात चालक की कनपटी पर तमंचा तानकर बदमाशों ने ओला कैब टैक्सी लूट ली। बदमाश गाजियाबाद से टैक्सी बुक करके आ रहे थे। बदमाशों ने चालक को बंधक बनाने के बाद खरखौदा से एक किलोमीटर आगे गन्ने की खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। बाद में किसी तरह बंधन मुक्त होकर चालक ने मोहिउद्दीनपुर चौकी पर घटना की जानकारी दी। वहीं, जीपीएस से कार की लोकेशन हरियाणा में मिली है।
गाजियाबाद के नंदनगरी निवासी मनोज के मुताबिक शनिवार रात वह कुछ यात्रियों को लेकर दुहाई के लिए आया था। यहां यात्रियों को उतारने के बाद वह गाजियाबाद के लिए जाने लगा। कुछ ही दूरी पर चार युवक मिले। उन्होंने मेरठ के लिए टैक्सी बुक की। वहां से आते समय रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक ने तमंचा तान दिया और चालक की कनपटी पर रख दिया। फिर कार को एक साइड में लगवाकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आंखों पर टेप लगा दी। बदमाश उसे आतंकित करते हुए खरखौदा रोड से एक किलोमीटर आगे गन्ने के खेत में फेंक दिया।
बाद में किसी तरह चालक ने खुद को बंधन मुक्त किया और कुछ राहगीरों ने उसे मोहिउउ्दीनपुर चौकी या परतापुर थाने में जानकारी देने की बात कही। इसके बाद थाने पर पहुंचकर घटना के बारे में बताया गया। चालक ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसकी जेब से दो हजार रुपये और जरूरी कागजात भी लूट लिए। वहीं, रविवार को चालक के मोबाइल पर गाड़ी की लोकेशन हरियाणा में मिलती रही। परतापुर इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि लूट की घटना मुरादनगर में हुई है। फिर भी जांच कराई जा रही है।