{"_id":"68a9d650fded109d2702b00d","slug":"officials-came-out-on-the-streets-to-stop-electricity-theft-29-thefts-were-caught-meerut-news-c-72-1-mct1009-139246-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने को सड़क पर उतरे अधिकारी, 29 चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने को सड़क पर उतरे अधिकारी, 29 चोरी पकड़ी
विज्ञापन
मेरठ। बिजली चोरी रोकने के लिए अधिक लाइनलोस वाले फीडरों में विभाग की ओर से शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में अभियान चलाया गया। शहर क्षेत्र में 22 जगहों और मवाना में 7 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग की ओर से इन पर 50 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। आज रविवार को भी विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा।
शहर क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों को 22 जगहों पर सीधी चोरी होती मिली। 10 जगहों पर मीटर को खराब कर चोरी हो रही थी। अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद ने बताया कि शहर के अधिक लाइनलोस वाले क्षेत्रों में श्याम नगर, लिसाड़ी, जाकिर कॉलोनी, भूसा मंडी, अमन विहार आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। सभी मामलों में एफआईआर कराई जा रही है। सभी पर लगभग 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मवाना क्षेत्र के काबलीगेट, कुरेशियान मस्जिद, तहसील रोड बाईपास, मोहल्ला तिहाई में अभियान चलाया गया। यहां 7 लोगों के यहां सीधी बिजली चोरी हाेती पाई गई। सभी के लिए एफआईआर कराई गई है। अभियान के तहत 3613 उपभोक्ताओं की जांच की गई।
295 उपभोक्ताओं के संयोजनों की भार वृद्धि की गई, 3 उपभोक्ताओं के संयोजनों की विद्या परिवर्तन की गई। अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता महेश कुमार, प्रशांत सोनी, धर्मवीर सिंह, विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता रेड रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।