फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers should make arrangements before the start of Kanwar Yatra: DM

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें अधिकारी : डीएम

Wed, 09 Jul 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Officers should make arrangements before the start of Kanwar Yatra: DM
मंडावली- मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र में कांवड़ मेले के संबंध में बैठक लेते डीएम और एसपी।
- मोटा महादेव मंदिर पर डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। डीएम जसजीत कौर ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने पथ प्रकाश व्यवस्था, मार्ग सफाई कार्य जल्द पूर्ण कराने को कहा है।
11 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होगा। डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने कांवड़ यात्रा को सुलभ और सुरक्षित संपन्न कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फोरलेन सहित कांवड़ यात्रा मार्ग पर जहां-जहां खामियां हैं, उन्हें अधिकारी तत्काल दुरुस्त करा लें। डीएम ने सड़क किनारे सफाई कार्य, बिजली व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कराने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मोटा महादेव मंदिर पर 24 घंटे स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर आवारा पशुओं को सड़क पर आने से रोकने और ढाबों पर खाद्य सामग्री की मूल्य सारणी लगाने, मीट की दुकानें बंद रखने और शराब की दुकानों पर पर्दा डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ के दबाव देखते हुए रूट डायवर्ट को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार, तहसीलदार संतोष यादव, सीओ नितेश प्रताप सिंह, एसडीएम न्यायिक विजय शंकर, थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह, बीडीओ दीपक तेवतिया, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोरलेन के दुर्घटना वाले प्वाइंट रहेंगे बंद
नजीबाबाद। एसपी अभिषेक झा ने फोरलेन अधिकारियों को दुर्घटना संभावित प्वाइंट बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस से हाईवे के दुर्घटना वाले प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को तैनात करने और कांवड़ यात्रा मार्ग पर गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed