यूपी: कानूनगो 50 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ धरा, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार भले ही लाख दावे कर रही हो कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त किया जा रहा है। लेकिन हकीकत तो कुछ ओर ही है। यहां कानूनगो को 50 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा। जानिए पूरा मामला...
यह मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले का है। यहां मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने जानसठ में चकबंदी कानूनगो को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रामराज क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके माता-माता के नाम करीब 150 बीघा कृषि भूमि है। किसान की खसरा खतौनी की नकल में उपयुक्त भूमि का रकबा दर्ज नहीं है। कुछ दिन पूर्व खसरा खतौनी में रकबा दर्ज कराने के लिए किसान ने सीओ चकबंदी कार्यालय में नियुक्त चकबंदी कानूनगो सुनील कुमार से मिलकर दर्ज कराने की मांग की थी।
आरोप है कि रकबा दर्ज करने के लिए कानूनगो ने सवा लाख रुपये की मांग की थी। किसान सुरजीत सिंह द्वारा एक बार में इतनी मोटी रकम देने में असमर्थता जताते हुए 50 हजार पहले देकर बाकी पैसे बाद में देने की बात तय हुई। किसान ने चकबंदी कानूनगो के रिश्वत मांगने की शिकायत मेरठ में एंटी करप्शन कार्यालय में कर दी। किसान की शिकायत पर मंगलवार को एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर उदय सिंह, इंस्पेक्टर केपी सिंह व इंस्पेक्टर रणवीर सिंह मुजफ्फरनगर में मिले। डीएम ने टीम के साथ स्टॉफ से संबंधित दो लोगों को भेजा। टीम चकबंदी कार्यालय पहुंचकर आसपास लग गई।
पढ़ें : कनिष्ठ लेखा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, गिरफ्तार
मंगलवार शाम को किसान सुरजीत सिंह ने कार्यालय में कानूनगो सुनील कुमार को 50 हजार की रिश्वत दी। रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी में उनकी जेब में रिश्वत के 50 हजार बरामद हुए। किसान और कानूनगो सुनील कुमार के हाथ धोए गए तो दोनों के हाथों पर रंग गुलाबी हो गया, जिससे माना गया कि बरामद पैसा रिश्वत का था। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। टीम ने थाने में आरोपी कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
थाने में भीड़ जुटी
कानूनगो सुनील कुमार को रिश्वत लेते पकड़े जाने की जानकारी लगते ही तहसील में खलबली मच गई। मौके पर स्टाफ और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बिगड़ न जाए इसलिए एंटी करप्शन टीम कानूनगो को थाने ले गई। कानूनगो को देखने के लिए थाने में भीड़ लग गई थी। जानसठ इंस्पेक्टर अनिल कुमार बताया कि कानूनगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/