{"_id":"579925ae4f1c1bf62e21e5ab","slug":"off-nh-58-from-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात से एनएच-58 बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात से एनएच-58 बंद
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Thu, 28 Jul 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
हाईवे से गुजरते कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर बुधवार रात 12 से ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-देहरादून हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया है। एसपी ट्रैफिक किरन यादव के निर्देश पर पुलिस ने मार्ग बंद कर दिया। अब केवल पास वाले वाहन ही जा सकेंगे। बाइक और कार भी हाईवे पर नहीं चल सकेंगी।
मेरठ में परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्ीनपुर पुलिस चौकी से लेकर दौराला में दादरी चेक पोस्ट पर बैरियर लगाये गये हैं। एनएच-58 पर कांवड़ियों की संख्या में मुजफ्फरनगर में बुधवार शाम को तेजी से इजाफा हुआ। सजावट वाली कावड़ और दिल्ली की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ भी मेरठ में आनी शुरू हो गई हैं। टीएसआई संतोष कुमार ने बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक और कार भी प्रतिबंधित कर दिये हैं।
पास वाले वाहन और एंबुलेंस ही जा सकेंगी। एनएच-58 पर मोदीपुरम से परतापुर बाईपास पर भी सभी वाहन प्रतिबंधित हैं। शहर की सीमा में दिल्ली रोड पर बाइक और पास वाले वाहनों को छोड़कर अन्य सभी बंद कर दिए हैं। हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, की तरफ जाने वाले कांवड़ियों को देखते हुए मेरठ-हापुड़ मार्ग (बुलंदशहर हाईवे) पर सिर्फ कार और बाइक को छोड़कर अन्य वाहन बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
यहां से जाएं
- मेरठ से दौराला जाने वाले वाहनों को कमिश्नरी आवास चौराहे से मवाना रोड होते हुए, मसूरी तिराहे से दौराला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी मार्ग से वाहन वापस वाहन आ सकेंगे।
- शहर में दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर भी सभी वाहन बंद कर दिये गये हैं। कुछ चौराहों पर कट छोड़े गये हैं, जहां से बाइक सवार लोगों को रोड क्रास करके डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- मेरठ से हापुड़ और बुलंदशहर जाने वाले वाहनों को तेजगढ़ी चौराहे से गढ़ रोड होते हुए किठौर के रास्ते हापुड़ की तरफ जाने दिया जाएगा। इसी मार्ग से वाहन आ जा सकेंगे। हापुड़ मार्ग पर सिर्फ कार और बाइक के अलावा सभी वाहन बंद हैं।
- गाजियाबाद की तरफ से कोई वाहन मेरठ की तरफ गया तो उसे एनएच-58 पर मोहिउद्ीनपुर से खरखौदा मार्ग की तरफ डायवर्ट कर वापस हापुड़ भेज दिया जाएगा।