फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Oath taken on Constitution Day, competitions held

Meerut News: संविधान दिवस पर ली शपथ, प्रतियोगिताएं हुईं

Wed, 26 Nov 2025 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Oath taken on Constitution Day, competitions held
अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत आयोजक)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका व स्कूल-काॅलेजों में संविधान दिवस पर शपथ ली गई और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
नगर पालिका में अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार द्वारा पालिका सभासदों व कर्मचारियों को हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम के अंतर्गत संविधान के प्रस्तावना का पाठन व मौलिक कर्तव्यों की शपथ कराई। इस मौके पर सभासद मुकेश रानी, सभासद पति रियाजुद्दीन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, डीपीएम अमरनाथ व पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संचालन छात्र कृष्णा और देवधर ने किया। इसमें कक्षा 11वीं के आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाग लेने वाले विद्यार्थियों में यश शर्मा, वंश कुमार, अक्षित व अरनव चौधरी मेन विंग से द रिपब्लिक रॉकस्टार व फंडामेंटल टीम का हिस्सा बने और छात्राओं में हर्षिका, पलक, वैष्णवी और कशिश गर्ल्स विंग से थिंक टैंक टाइटंस व द प्रिंबल पेयर टीम में शामिल हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने तर्क, ज्ञान कौशल और विषय की समझ से सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया। टीम थिंक टैंक टाइटंस से हर्षिका व पलक ने अपने तर्कों के आधार पर प्रतियोगिता में प्रथम और द प्रिंबल पेयर टीम से वैष्णवी और कशिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्रॉफी व सभी प्रतिभागियो को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में अंबेडकर समाज सुधार समिति द्वारा 76वां भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व फौजी जयचंद व संचालन संजीव गौतम ने किया। समिति अध्यक्ष रवि कुमार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में विनोद कुमार, बिजेंद्र कानूनगो, भागमल सिंह, कैलाश चंद , प्रेमकुमार ,किरण आदि ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में रणबीर, रामसिंह, नीरज सुनील,राजू, पप्पू भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर संविधान दिवस का आयोजन किया गया। नागरिक शास्त्र प्रवक्ता डाॅ. संगीता जैन के निर्देशन में कॉलेज की सभी शिक्षिकाओं, छात्राओं व कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। विचार गोष्ठी में इलमा, मानसी, सुमैना, फायजा, कशिश, बुशरा आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आशा रानी, मंजु रानी, विनय कुमारी, अनीता कुमारी, वंदना, अन्तिमा, चंद्र प्रभा, दीपा आदि का सहयोग रहा।

अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत आयोजक)

अंबेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत आयोजक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed