{"_id":"5fb81e4b8ebc3e9b7766a979","slug":"number-of-corona-infected-started-increasing-in-meerut-now-211-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब मिले 211 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब मिले 211 मरीज
Sat, 21 Nov 2020 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : राजन राय
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं हर रोज मौत हो रहीं है। शुक्रवार को कोरोना के लिए गए 5392 लोगों के टेस्ट में से 211 नए मरीज मिले। जबकि 3 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। पहली मौत 75 वर्षीय वृद्ध निवासी परतापुर की हुई है।
विज्ञापन
दूसरी मौत 41 वर्षीय महिला निवासी सर्वोदय कॉलोनी सिविल लाइन की हुई है। तीसरी मौत फूलबाग कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई है।सीएमओ डॉ राजकुमार के अनुसार नए मिले मरीजों में सरकारी सेवारत कर्मचारी, उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर, दुकानदार, अधिवक्ता भी संक्रमित मिले हैं। आर्मी के 6 जवान भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15912 पहुंच गई है। जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 346 मौत हो चुकी हैं। 13816 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1750 केस कोविड के सक्रिय हैं। 1019 मरीज होम आइसोलेट हैं। कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को 118 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 3 साल के बच्चे से लेकर 85 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बसों में आने वाले 762 यात्रियों का टेस्ट किया गया, जिनमे 2 यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले।
आंकड़ों में लगातार खेल
स्वास्थ्य विभाग मेरठ जिले में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार खेल कर रहा है। शासन की रिपोर्ट में 20 नवंबर तक मेरठ में 2101 मरीज कोरोना के सक्रिय थे। 375 लोगों की कोरोना से मौत हो गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कुल मौत 346 ही दर्शायी जा रही हैं।
मेडिकल में हुई मौत भी गायब
मेडिकल कॉलेज में जिस कोरोना मरीज ने अपने पिता की मौत को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा किया और वीडियो दिखाते हुए खुद कोविड वार्ड से बाहर आ गया। बेगमपुल निवासी व्यापारी सतवेन्द्र सिंह की मौत को भी स्वास्थ विभाग ने प्रेस नोट में नहीं दिखाया है।