फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now you will be able to get the corona vaccine in the medical college and district hospital till 10 pm in Meerut

बड़ी खबर: अब मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक लगवा सकेंगे कोरोना का टीका

Fri, 29 Oct 2021 07:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Oct 2021 07:22 PM IST
सार

मेरठ शहर के लिए एक बड़ी खबर है। अब मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में अब रात 10 बजे तक टीकाकरण करा सकेंगे। बताया गया कि शहर के इन दो अस्पतालों में दो शिफ्टों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Now you will be able to get the corona vaccine in the medical college and district hospital till 10 pm in Meerut
कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में अब रात 10 बजे तक भी टीकाकरण करा सकेंगे। कामकाजी लोगों को टीका लगवाने में परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के इन दो बड़े टीकाकरण केंद्रों पर दो शिफ्टों में टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। ऐसा क्लस्टर मॉडल 2.0 के तहत किया जाएगा। एक नवंबर से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से रात 10 बजे तक होगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया अब टीका लगवाने के लिए पहले से पोर्टल पर पंजीकरण करने या फिर स्लॉट बुक करने की जरूरत नहीं है। सभी टीकाकरण केंद्रों पर ऑनस्पॉट पंजीकरण करते हुए कोविड रोधी टीका लगाया जा रहा है, इसलिए किसी नजदीकी केंद्र पर अपना मोबाइल और आधार कार्ड लेकर पहुंचे और टीका लगवाएं। ध्यान रहे कि टीके की दूसरी डोज लगवाने वाले वही मोबाइल साथ लेकर जाएं जिसका नंबर पहली डोज लेते समय दर्ज कराया था। मोबाइल पर दूसरी डोज के लिए आए मैसेज को दिखाकर किसी भी नजदीकी केंद्र पर टीका लगवाया जा सकता है। एक नवंबर से मेडिकल और जिला अस्पताल में डबल शिफ्ट में सप्ताह में छह दिन टीके लगाए जाएंगे। रविवार के दिन अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाकी सभी केंद्रों पर भी सप्ताह में छह दिन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग का पूरा प्रयास है कि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से छूटने न पाए।

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed