फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now the district panchayat will also collect garbage in the rural areas, monitoring will be done through the app.

Meerut News: अब देहात में जिला पंचायत भी उठाएगा कूड़ा, एप से होगी निगरानी

Thu, 18 Dec 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Now the district panchayat will also collect garbage in the rural areas, monitoring will be done through the app.
मेरठ। अब जिले के देहात क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जिला पंचायत भी मैदान में उतरने जा रही है। ग्राम पंचायतों के साथ-साथ अब जिला पंचायत की कूड़ा गाड़ियां भी देहात के इलाकों में संचालित होंगी। खासतौर पर विवाह मंडप, होटल और अधिक कूड़ा उत्पन्न करने वाले अन्य प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी जिला पंचायत निभाएगी। किसी भी संस्थान के बाहर गंदगी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मेरठ जिले से इसकी शुरू की जा रही है। जिला पंचायत प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में जिला पंचायत की अहम भूमिका है। जिले के देहात क्षेत्रों में सैकड़ों विवाह मंडप और संस्थान हैं जहां प्रतिदिन भारी मात्रा में कूड़ा निकलता है। कई बार यह कूड़ा मंडपों के बाहर या सड़क किनारे फेंक दिया जाता है जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंचता है। इसे देखते हुए अब जिला पंचायत प्रशासन ने कूड़ा उठाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले के 12 ब्लॉकों में छह कूड़ा गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक दो ब्लॉक पर एक कूड़ा गाड़ी तैनात होगी। इसके लिए 12 चालकों और सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। दूसरे चरण में प्रत्येक ब्लॉक में अलग-अलग कूड़ा गाड़ी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। कूड़ा गाड़ियों की खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा गाड़ियों में लगा होगा जीपीएस, एप से होगी निगरानी
जिला पंचायत की सभी कूड़ा गाड़ियां जीपीएस से लैस होंगी। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि गाड़ी कितने किलोमीटर चली और किन-किन स्थानों पर गई। पूरा रिकॉर्ड जिला पंचायत के कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही आम लोग भी एप के माध्यम से कूड़े और गंदगी की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें एप पर अपलोड करनी होंगी ताकि कार्य का सत्यापन हो सके।


शुल्क और जुर्माना होगा तय
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का कहना है कि कूड़ा उठाने का शुल्क और जुर्माने की राशि जल्द तय की जाएगी। जिस संस्थान के बाहर गंदगी पाई जाएगी उसका फोटो लेकर एप पर अपलोड किया जाएगा और उसी आधार पर जुर्माना लगाया जाएगा। देहात के सभी विवाह मंडप, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed