फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now pilots will be ready in Meerut, flying training institute will open on the runway, Civil Aviation Minister announced

खुशखबर: अब मेरठ में तैयार होंगे पायलट, हवाई पट्टी पर खुलेगा उड़ान प्रशिक्षण संस्थान, नागर विमानन मंत्री ने की घोषणा

Thu, 24 Mar 2022 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Mar 2022 11:34 AM IST
सार

मेरठ में कई वर्षों से हवाई उड़ान पर संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। अब मेरठ में भी पायलटों को तैयार किया जाएगा। लोकसभा में नागर विमानन मंत्री ने मेरठ में प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा की।

विज्ञापन
Now pilots will be ready in Meerut, flying training institute will open on the runway, Civil Aviation Minister announced
हवाई उड़ान

विस्तार

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मेरठ में भी पायलटों का प्रशिक्षण संस्थान खोलने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मेरठ समेत देश के दस शहरों में हवाई उड़ान प्रशिक्षण संस्थान खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


मेरठ, कूचबिहार, तेजू, झारसुगुड़ा, देवघर, किशनगढ़, हुबली, कडप्पा, भावनगर और सेलम में स्थित हवाई पट्टी/हवाई अड्डे का प्लान एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। टेंडर में अंतरर्राष्ट्रीय कंपनियां भाग ले सकती हैं। टेंडर प्रकिया अप्रैल-2022 तक पूरी की जानी है। 
विज्ञापन


मेरठ में डा.भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर खुलेेगा
मेरठ में कई वर्षों से हवाई उड़ान पर संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। जिससे मेरठ से प्रयागराज, लखनऊ के लिए हवाई उड़ान चल सकें। हालांकि, इस पर अभी भी विचार चल रहा है। लेकिन प्रशिक्षण संस्थान खुल जाने के बाद संभावनाओं को बल मिलेगा। इसके लिए भी हवाई पट्टी पर तैयारियों को करना होगा। मेरठ स्थित हवाई पट्टी पर प्रशिक्षण संस्थान को लीज पर देने के लिए 40 रुपये प्रति वर्ग मीटर वर्ष लीज फीस तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: आज से शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षा विद्यार्थी बोले- समय मिला कम, पर परीक्षा के लिए तैयार हैं हम  

हवाई पट्टी पर यह करना होगा
1. कंपनी का प्रशासनिक कार्यालय और ऑपरेशन स्थान
2. प्रशिक्षण के लिए अलग से प्रशिक्षु के लिए कमरे बनाए जाएंगे
3. प्रशिक्षण स्थल पर लाइब्रेरी। जिसमें एयरपोर्ट टर्मिनल से जुड़ी किताबें, नियम आदि लिखे होने चाहिए।
4. कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, मल्टीमीडिया उपकरण

प्रशिक्षण स्थल क्षेत्र के लिए तैयारियां
1. विमान ऑपरेशन क्षेत्र
2. विमान उड़ाने से पहले प्रशिक्षण कमरा
3. प्रशिक्षु के लिए आराम कक्ष
4. हवाई जहाज खड़ा करने के लिए हैंगर में पर्याप्त व्यवस्था
5. इंजीनियरिंग और मेंटीनेंस कर्मचारियों के लिए ऑफिस स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed