{"_id":"5fff532b8ebc3e32e87a90a1","slug":"now-meerut-depot-will-run-buses-from-shukratal-to-delhi-city-news-mrt520401683","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मेरठ डिपो शुक्रताल से दिल्ली तक चलाएगा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मेरठ डिपो शुक्रताल से दिल्ली तक चलाएगा बसें
विज्ञापन

मेरठ। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के निर्देश पर अब मेरठ डिपो की बसों का संचालन तीर्थ नगरी शुक्रताल से दिल्ली तक किया जाएगा। इससे पहले मुजफ्फरनगर और शामली डिपो की बसों का संचालन किया जा रहा था।
मुजफ्फरनगर और शामली डिपो द्वारा इस रूट पर चलाई जा रही बसों की सेवा की शिकायत लंबे समय से यात्रियों द्वारा की जा रही थी। शासन के पास कई ट्वीट और आईजीआरएस पर शिकायत पहुंचने के बाद परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने इस रूट का संचालन शामली और मुजफ्फरनगर डिपो से छीनकर मेरठ डिपो को दे दिया। मेरठ डिपो के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस रूट की बस का समय निर्धारित कर दिया है। हालांकि अभी बस का संचालन ट्रायल के तौर पर किया जाना है। यह बस बुधवार को दोपहर दो बजे शुक्रताल के लिए रवाना की गई। बस मवाना, मीरापुर और जानसठ होते हुए शुक्रताल पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में यह बस खतौली होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। फिलहाल रूट पर तीन बसों की व्यवस्था की गई है।