फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now a month and a half, travel in pits

अभी डेढ़ महीना और करें गड्ढों में सफर

Thu, 14 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Now a month and a half, travel in pits
मेरठ। टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए शहरवासियों को अभी डेढ़ महीना और इंतजार करना होगा। नगर निगम 25 फरवरी के बाद ही सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू करेगा। 40 सड़कों का टेंडर तो हो चुका है, लेकिन अभी तक वर्क आर्डर नहीं दिया जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि 15 फरवरी के बाद वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। शहर की अधिकतर सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। सड़कों में बने गहरे गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम अफसरों ने बताया कि ने टूटी सड़कों का सर्वे कराकर 3.50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार करके बनाई जाने वाली 40 सड़कों के टेंडर छोड़ दिए हैं। मुख्य अभियंता निर्माण यशवंत कुमार का कहना है कि सड़कें डैंस की बनाई जानी हैं। ठंड के चलते फरवरी के आखिरी में ही डैंस की सड़कों का कार्य शुरू किया जाता है। शहर की टूटी सड़कों का कागजी कार्य पूरा हो चुका है। 25 फरवरी के बाद सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा कई सड़क स्मार्ट सिटी योजना में बनाई जानी है। इन्हें चिह्नित करने का भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मार्च में शुरू होगी मलियाना पुल की मरम्मत
बागपत रोड पर स्थित मलियाना पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर को फाइनल कर दिया है। इसकी मरम्मत का कार्य मार्च में शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने बरेली के जावेद कंस्ट्रक्शन को टेंडर दिया है। शासन की ओर से मलियाना पुल मरम्मत के लिए 36.64 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। तीन बार टेंडर निकाला गया लेकिन किसी ने भी कार्य करने की रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद चौथी बार में टेंडर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर सड़क को लेकर फूलबाग क्षेत्र में लगाया चार घंटे जाम
मेरठ। जर्जर सड़कों को लेकर शहरवासियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। फूलबाग क्षेत्र स्थित आबू नाले की टूटी सड़क नहीं बनने से भूख हड़ताल कर रहे लोगों ने आबू नाले की पुलिया पर जाम लगा दिया। पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एसीएम और सहायक नगर आयुक्त के सामने ही लोग नगर आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

फूलबाग स्थित आबू नाले की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। निगम अधिकारियों के इस और ध्यान नहीं देने पर क्षेत्रीय पार्षद नीरज सिंह सोमवार से क्षेत्रीय लोगों के साथ भूख हड़ताल बैठे हैं। तीन दिन बाद भी धरने पर नगर निगम के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बुधवार को गुस्साई महिलाओं ने आबू नाले की पुलिया पर 11:30 बजे जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। सूचना पर एसीएम चंद्रेश कुमार और सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फरवरी में सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। मुख्य अभियंता यशवंत कुमार, अधिशासी अभियंता नीना सिंह और सहायक अभियंता नानक चंद सड़क का प्रस्ताव लेकर पहुंचे। मुख्य अभियंता ने नगर आयुक्त मनीष बंसल से फोन पर लोगों की बात कराई। मनीष बंसल ने बताया कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। लोगों ने शाम 3:30 बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed