फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now 71 centers will not be vaccinated simultaneously

अब 71 केंद्रों पर एक साथ नहीं होगा टीकाकरण

Sun, 17 Jan 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now 71 centers will not be vaccinated simultaneously
मेरठ। टीकाकरण का शुभारंभ तो हो गया है, लेकिन मुख्य चरण कब शुरू होगा यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। पहले यह इसी सोमवार यानी 18 जनवरी से शुरू होना था। सोमवार, शुक्रवार और सोमवार यह दिन तय किए गए थे। तीन दिन में 71 केंद्रों पर 19 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण होना था।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि अब 71 केंद्रों पर एक साथ टीकाकरण नहीं होगा। न ही इस सोमवार से टीकाकरण शुरू हो रहा है। शासन से अगली तारीख और आदेश आने का इंतजार है। कब और कितने स्थानों पर की जानी है मुख्य चरण की शुरुआत, यह अभी तय नहीं है। इस संबंध में शनिवार को मीटिंग होने की उम्मीद थी मगर नहीं हुई। अभी तक इतनी ही सूचना है कि 71 की बजाय कम बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा और इसको आहिस्ता आहिस्ता बढ़ाया।
विज्ञापन

पोर्टल होता रहा हैंग
कोविन पोर्टल पर शनिवार को भी काफी दिक्कत हुई। सुबह 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे के बीच कई बार हैंग हुआ। 2:00 बजे के बाद ही पोर्टल सही चल सका। मॉक ड्रिल के दौरान भी पोर्टल में इसी तरह की समस्या आ रही थी, तब भी अंदेशा जताया गया था कि जब बड़े पैमाने पर टीकाकरण होगा तो पोर्टल हैंग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लाइट ने किया परेशान
मेडिकल कॉलेज में लाइट ने कई बार परेशान किया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के दौरान भी दो बार लाइट चली गई। एलईडी लगाकर उद्बोधन देखा जा रहा था। साथ ही वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन लाइट जाने से कई बार कुछ देर के लिए परेशानी हुई, हालांकि बैकअप की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed