{"_id":"5e71399e8ebc3ea7da313ed0","slug":"now-14-private-universities-in-the-area-of-ccsu-meerut-news-mrt4741134109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू के क्षेत्र में अब 14 निजी विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू के क्षेत्र में अब 14 निजी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ में मंगलवार को 28 निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र दिए जाने के बाद सीसीएसयू के क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से कई विश्वविद्यालयों में इसी सत्र से एडमिशन भी शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा कई संस्थानों का विवि के लिए निरीक्षण चल रहा है। निजी विवि की बढ़ती संख्या से जहां छात्र-छात्राओं को फायदा होगा वहीं उनको शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर मिलेगी। सीसीएसयू के कार्यक्षेत्र मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों में फैला हुआ है। अभी तक यहां पर राज्य विश्वविद्यालयों की बात करें तो इनकी संख्या चार है। मेरठ में सीसीएसयू के अलावा सरदार पटेल कृषि विवि है। तीसरा सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। नए सत्र में शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कॉलेजों में एडमिशन सहारनपुर विवि के द्वारा ही होंगे। इसके अलावा निजी विश्वविद्यालयों की बात करें तो मेरठ में अभी तक तीन निजी विवि थे। इनमें शोभित विश्वविद्यालय, सुभारती विश्वविद्यालय और आईआईएमटी विश्वविद्यालय है। मंगलवार को आशय पत्र दिए जाने के बाद अब विद्या भी विश्वविद्यालय बन गया है। सीसीएसयू के कार्यक्षेत्र में निजी विश्वविद्यालयों की बात करें तो अब तक इनकी संख्या 10 थी। चार विवि दुर्गा चैरिटेबल सोसाइटी गाजियाबाद, विद्या बाल मंडली सोसाइटी मेरठ, हरिश्चंद्र रामकली चैरिटेबल ट्रस्ट गाजियाबाद और फतेहचंद चैरिटेबल ट्रस्ट मुजफ्फरनगर का आशय पत्र मिलने के अब इनकी संख्या 14 हो गई है। यही नहीं मेरठ में दो ओर अन्य संस्थानों की तरफ से भी विवि के लिए आवेदन किया जा चुका है। इनकी भी प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी तीन अन्य संस्थानों द्वारा विवि बनाने के लिए आवेदन किया गया है। निजी विवि की संख्या बढ़ने से अब प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए उनको पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा। इसका फायदा छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
कुलपति प्रो. तनेजा रहे मौजूद
लखनऊ में प्रदेश के 28 विश्वविद्यालयों को आशय पत्र दिए के कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कुलपति को बुलाया गया था। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके तनेजा कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रो. तनेजा ने बताया कि सीसीएसयू के कार्यक्षेत्र में आशय पत्र लेने वाले चार विवि में इसी सत्र से ही एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा छह अन्य संस्थानों की तरफ से विवि बनाने के लिए किए गए आवेदन पर भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. तनेजा रहे मौजूद
लखनऊ में प्रदेश के 28 विश्वविद्यालयों को आशय पत्र दिए के कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कुलपति को बुलाया गया था। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके तनेजा कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रो. तनेजा ने बताया कि सीसीएसयू के कार्यक्षेत्र में आशय पत्र लेने वाले चार विवि में इसी सत्र से ही एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा छह अन्य संस्थानों की तरफ से विवि बनाने के लिए किए गए आवेदन पर भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन