फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice to 15 people who occupied the pond

तालाब पर कब्जा करने वाले 15 लोगों को नोटिस

Sun, 27 Feb 2022 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Notice to 15 people who occupied the pond
तालाब पर कब्जा करने वाले 15 लोगों को नोटिस
विज्ञापन

- गांव सेतकुआं में तालाब पर कब्जे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव सेतकुआं में तालाब पर अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों को जुर्माने का नोटिस दिया गया है। साथ ही तालाब से अतिक्रमण हटाने को कहा है।
क्षेत्र के गांव सेतकुआं में दो तालाब हैं। जिसमें खसरा संख्या 77 जिसका रकबा 0.325 हेक्टेयर है। वर्तमान में तालाब 40 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किया हुआ है। वहीं, दूसरा तालाब खसरा संख्या 145 जिसका रकबा करीब 0.530 हेक्टेयर है। इस पर भी करीब 50 प्रतिशत पर लोगों का कब्जा है। गांव में पेयजल की व्यवस्था के लिए जल निगम द्वारा पानी की टंकी लगाई जा रही है। गांव के ही एक ग्रामीण इंजीनियर सियानंद नागर के अनुसार गांव के दोनों तालाब पिछले कई वर्षों से गंदगी से अटे पड़े थे। जिस पर उसने दोनों तालाबों को कब्जा मुक्त कराकर उनकी सफाई कराने के लिए कई बार मांग की। लेकिन अधिकारियों ने खानापूर्ति कर अपनी गोलमोल रिपोर्ट प्रेषित कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। बाद में सियानंद ने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर 16 फरवरी 2022 को एक याचिका संख्या 202/ 2022 हाईकोर्ट में दायर की। जिस पर संज्ञान लेते हुए 21 फरवरी को ही हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को तुरंत दोनों तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने दोनों तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 ई. के अंतर्गत धारा 67 की कार्रवाई कर तालाबों पर अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों के खिलाफ नोटिस व जुर्माने की कार्रवाई की है। जिसमें अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों का रकबा व सर्किल रेट के अनुसार पिछले 20 वर्ष का किराए के रूप में लिया जाना सुनिश्चित किया है। वहीं यह कार्रवाई 15 दिन में ही करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को छह माह में प्रक्रिया में विधिक कार्रवाई करते हुए तालाबों को कब्जा मुक्त कराने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed