{"_id":"61e0921f350559597a262055","slug":"notice-issue-to-jabbar-and-nadeem-meerut-news-mrt573329686","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद जुबेर हत्याकांड: फरार चल रहे जब्बार और नदीम के घर कुर्की नोटिस चस्पा, पुलिस ने दी ये बड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद जुबेर हत्याकांड: फरार चल रहे जब्बार और नदीम के घर कुर्की नोटिस चस्पा, पुलिस ने दी ये बड़ी चेतावनी
Fri, 14 Jan 2022 11:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:05 AM IST
सार
पार्षद जुबेर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी जब्बार और नदीम के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं, पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर 30 दिनों के भीतर कोर्ट में पेश नहीं हुए तो सामान जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पार्षद जुबेर अंसारी हत्याकांड में फरार चल रहे हाजी जब्बार और नदीम के घर पर गुरुवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। चेताया कि अगर 30 दिन के भीतर दोनों न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो पुलिस सामान जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन
28 अगस्त 2021 को शास्त्रीनगर में एल ब्लॉक चौकी के पास बदमाशों ने पार्षद जुबैर अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में किठौर के ग्राम रार्धना निवासी नदीम, हाजी जब्बार, फतेहयाब के अलावा हरियाणा के शहजाद की भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
पिछले दिनों चारों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ। इसके बाद पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम घोषित किया। गुरुवार को मेडिकल पुलिस ने हाजी जब्बार पुत्र मोहम्मद उमर निवासी राधना थाना किठौर व नदीम पुत्र हाजी जब्बार निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट के घर पर नोटिस चस्पा किए। इससे पूर्व पुलिस शहजाद और फतेहयाब के यहां कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश